Uncategorized
वीटी सेंटर चौक के पास बाइक-स्कूटी में जोरदार टक्कर, महिला कर्मी समेत दो गंभीर
बेहोशी की हालत में सड़क पर मिले दोनों घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर टीएमएच रेफर

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
वीटी सेंटर चौक के पास बाइक-स्कूटी में जोरदार टक्कर, महिला कर्मी समेत दो गंभीर
बेहोशी की हालत में सड़क पर मिले दोनों घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर टीएमएच रेफर
नोवामुंडी : नोवामुंडी में सोमवार सुबह टाटा स्टील के वीटी सेंटर चौक के पास बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार टाटा स्टील की महिला कर्मी सुषमा सांडिल और बाइक सवार युवक जगमोहन जेराई गंभीर रूप से घायल हो गए। जगमोहन जेराई जोजो कैंप का रहने वाला बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सवार सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। घटनास्थल पर दोनों सड़क के बीच गंभीर अवस्था में पड़े थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को नोवामुंडी टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को जमशेदपुर टीएमएच रेफर कर दिया।बताया जाता है कि सुषमा सांडिल संग्रामसाई से स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकली थीं। इसी दौरान जोजो कैंप की ओर से जगमोहन जेराई तेज रफ्तार बाइक से नोवामुंडी बाजार की तरफ जा रहा था। वीटी सेंटर चौक के पास दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और बाइक को जब्त कर थाने ले गई। इसके बाद पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी लेने में जुटे रहे।



