Uncategorized

दीपावली पर रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजे घरों के दरवाजे, दीपों से जगमगाया गुवा

बच्चों ने की जमकर आतिशबाजी, लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

दीपावली पर रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजे घरों के दरवाजे, दीपों से जगमगाया गुवा
बच्चों ने की जमकर आतिशबाजी, लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं
गुवा संवाददाता। दीपावली का पर्व गुवा में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों में विशेष सजावट की गई। पर्व को लेकर लड़कियों और महिलाओं ने अपने घरों के दरवाजे पर आकर्षक एवं रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाईं। मां लक्ष्मी के स्वागत और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर लोगों ने एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोली सजाई। वहीं, घरों को दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। दीपावली के अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नए-नए कपड़े पहनकर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की और पर्व का आनंद लिया। वहीं, घरों में पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटीं। पूरे क्षेत्र में दीपावली को लेकर उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!