Uncategorized

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
कोटगढ़ बस स्टैंड में खड़े लाइन ट्रक के इंजन में लगी आग, मची अफरा-तफरी
स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा, पानी डालकर आग पर पाया काबू
गुवा संवाददाता। कोटगढ़ बस स्टैंड में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस स्टैंड परिसर में खड़े एक लाइन ट्रक के इंजन में अचानक आग लग गई। ट्रक के इंजन से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक बस स्टैंड में खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसके इंजन में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने बाल्टी और अन्य उपलब्ध साधनों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, आग तेजी से फैलने के कारण शुरुआती प्रयासों में परेशानी हुई। इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और सामूहिक प्रयास से आग को बुझा दिया।

घटना के दौरान बस स्टैंड परिसर में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ के कारण आग को अधिक फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों और संपत्ति को संभावित नुकसान से बचाया जा सका।
फिलहाल ट्रक में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। इंजन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना में हुए नुकसान की भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!