Uncategorized

ग्रामीणों के विरोध के बाद टोंटो थाना प्रभारी का तबादला, विनोद पासवान को मिली कमान

कथित दुर्व्यवहार और कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व मानकी-मुंडाओं ने खोला था मोर्चा, पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

ग्रामीणों के विरोध के बाद टोंटो थाना प्रभारी का तबादला, विनोद पासवान को मिली कमान
कथित दुर्व्यवहार और कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व मानकी-मुंडाओं ने खोला था मोर्चा, पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के बीच लंबे समय से चल रहा गतिरोध आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई के बाद समाप्त होता नजर आ रहा है। थाना प्रभारी के कथित तानाशाही रवैये और कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, मानकी-मुंडाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लगातार विरोध के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने थाना प्रभारी का तबादला कर दिया है। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु द्वारा 9 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक आदेश (ज्ञापांक संख्या 5031) के अनुसार, चक्रधरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विनोद पासवान को टोंटो थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। आदेश में निर्देश दिया गया है कि वे अगले 24 घंटे के भीतर नई पदस्थापना पर योगदान देकर इसकी सूचना जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराएं।
दुर्व्यवहार के आरोप के बाद बढ़ा था विरोध
बताया जाता है कि झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी और क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों के साथ थाना प्रभारी द्वारा कथित दुर्व्यवहार की घटना के बाद मामला तूल पकड़ने लगा था। इस घटना से ग्रामीणों और मानकी-मुंडा समुदाय में भारी नाराजगी थी। थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा रहे थे।
लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह प्रशासनिक कदम उठाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए थाना प्रभारी की नियुक्ति से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और जनविश्वास को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!