Uncategorized

राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0’ अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक

वैवाहिक, भूमि विवाद व बैंक ऋण से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे की दी जानकारी

जगन्नाथपुर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा द्वारा संचालित ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0’ अभियान के तहत शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में प्राधिकार के अधिकार मित्र मदन किशोर निषाद, प्रमिला पात्रो एवं मो. उमर ने प्रचार वाहन के माध्यम से जगन्नाथपुर प्रखंड के बड़ानंदा, देवगांव, डिपासाई एवं जगन्नाथपुर चौक तथा नोवामुंडी प्रखंड के कोटगढ़, कुटीन्ता और टोंटोपोसी गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच पंपलेट वितरित कर मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के समाधान की जानकारी दी गई।

ग्रामीणों को जागरूक करते

अधिकार मित्रों ने बताया कि वैवाहिक विवाद, भूमि विवाद, बैंक ऋण सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्वरित निपटारा मध्यस्थता के माध्यम से कराया जा सकता है। ग्रामीणों को समझाया गया कि विवादों को लंबा खींचने के बजाय मध्यस्थता का सहारा लेकर समय और संसाधनों की बचत की जा सकती है।

बड़ानंदा पंचायत की मुखिया हीरामणि केराई ने बैठक के माध्यम से ग्रामीणों को ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0’ अभियान का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अभियान के दौरान ग्रामीणों को विधिक सहायता एवं मध्यस्थता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!