Uncategorized

गुवा में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर

लालजी हाटिंग बस्ती के समीप हुआ हादसा, एक घायल को टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंडी किया गया रेफर

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

गुवा में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर
लालजी हाटिंग बस्ती के समीप हुआ हादसा, एक घायल को टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंडी किया गया रेफर
गुवा संवाददाता। गुवा में लालजी हाटिंग बस्ती के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टाटा स्टील अस्पताल, नोवामुंडी रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे घायल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुवा बाजार निवासी जय किशन गुप्ता उर्फ जैकी गुप्ता अपनी बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर JH05BA 7615) से बड़ाजामदा से गुवा की ओर आ रही थी।

इसी दौरान उड़ीसा निवासी रोहित दास अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (नंबर OD09A 2620) से गुवा से बड़ाजामदा जा रहे थे। लालजी हाटिंग बस्ती के समीप दोनों मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!