Uncategorized

आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

3 नवंबर को खेलने निकली थी मासूम, आरोपी की निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ शव; इलाके में आक्रोश

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
3 नवंबर को खेलने निकली थी मासूम, आरोपी की निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ शव; इलाके में आक्रोश
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर पत्थर से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी रमाय गागराई को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर जंगल से बच्ची का शव बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, बच्ची 3 नवंबर को रोज की तरह घर से खेलने के लिए निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान गांव के अन्य बच्चों ने बताया कि उन्होंने बच्ची को जंगल की ओर जाते देखा था। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास के जंगलों में तलाश शुरू की। इसी बीच ग्रामीणों को पता चला कि गांव का रहने वाला रमाय गागराई भी अपने घर से गायब है। उसके भाई से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि वह बनाईकेड़ा गया हुआ है।इसके बाद बच्ची का मामा करीब दस ग्रामीणों के साथ बनाईकेड़ा पहुंचा, जहां रमाय गागराई को पकड़कर पूछताछ की गई। ग्रामीणों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और पत्थर से कुचलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने शव को जंगल में फेंकने की भी जानकारी दी।
घटना की सूचना गांव के मुंडा को दी गई। मुंडा ने तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर जंगल से बच्ची का शव बरामद किया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!