Uncategorized

बिरसा मुंडा चौक पर प्रतिमा को धूप-बारिश से बचाने के लिए शेड निर्माण शुरू

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की पहल पर सेल प्रबंधन ने उठाया कदम, सीजीएम चंद्रभूषण कुमार के सहयोग से हो रहा निर्माण

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
बिरसा मुंडा चौक पर प्रतिमा को धूप-बारिश से बचाने के लिए शेड निर्माण शुरू
झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की पहल पर सेल प्रबंधन ने उठाया कदम, सीजीएम चंद्रभूषण कुमार के सहयोग से हो रहा निर्माण
गुवा संवाददाता। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के निरंतर प्रयास से गुवा स्थित बिरसा मुंडा चौक पर स्थापित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को धूप एवं बारिश से बचाने के लिए शेड का निर्माण कराया जा रहा है।
गुवा सेल प्रबंधन के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं अन्य अधिकारियों के सहयोग से यह कार्य शुरू किया गया है। झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से पूर्व शेड निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। इस संबंध में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि बिरसा मुंडा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के ऊपर शेड निर्माण कराने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके लिए कई बार पत्र के माध्यम से सेल प्रबंधन को अवगत कराया गया था।

यूनियन की इस मांग पर गुवा सेल के सीजीएम चंद्रभूषण कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने सकारात्मक पहल करते हुए शेड निर्माण का कार्य शुरू कराया है।रामा पांडे ने इस सहयोग के लिए सेल प्रबंधन के प्रति यूनियन की ओर से हार्दिक आभार एवं बधाई व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा को सुरक्षित रखने की दिशा में उठाया गया यह कदम सराहनीय है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सेल प्रबंधन भविष्य में भी मजदूरों की सुविधाओं, समस्याओं एवं अन्य जायज मांगों को प्राथमिकता देते हुए उनका समाधान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!