Uncategorized

गुवा सेल में ‘मेरा एरिया, मेरी जिम्मेदारी’ जागरूकता अभियान आयोजित

लाइन ऑफ फायर के खतरों से बचाव और कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों को दी गई जानकारी

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

गुवा सेल में ‘मेरा एरिया, मेरी जिम्मेदारी’ जागरूकता अभियान आयोजित
लाइन ऑफ फायर के खतरों से बचाव और कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों को दी गई जानकारी
गुवा संवाददाता। सेल की गुवा लौह अयस्क खदान के एचआरडी भवन में मंगलवार को एमएएमआर (मेरा एरिया, मेरी जिम्मेदारी) एवं एलओएफ (लाइन ऑफ फायर) विषय पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रांची से आए एजीएम एसएसओ (प्रशिक्षण) श्री मनोज कुमार ने कर्मचारियों को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यस्थल पर संभावित दुर्घटनाओं के कारणों, खतरों की पहचान और उनसे बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि ‘मेरा एरिया, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक कर्मचारी में अपने कार्यक्षेत्र की सुरक्षा के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। कर्मचारियों को समझाया गया कि सुरक्षा केवल प्रबंधन या सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि कार्यस्थल पर मौजूद प्रत्येक व्यक्ति की समान जिम्मेदारी है। अपने आसपास के क्षेत्र में असुरक्षित स्थिति, मशीनों के संचालन और संभावित जोखिमों पर नजर रखना आवश्यक है।

वहीं, लाइन ऑफ फायर (एलओएफ) के तहत मशीनों, वाहनों और अन्य उपकरणों के संचालन के दौरान जोखिम वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक (एचआर-एलएंडडी), किरीबुरू श्रीकांत असानंदा सहित गुवा सेल के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे। अभियान के माध्यम से कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने और दुर्घटनामुक्त खदान संचालन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!