Uncategorized

केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में पीजीटी इतिहास शिक्षक के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 4 नवंबर को

विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://meghahatuburu.kvs.ac.in/en/updates/ पर उपलब्ध विज्ञापन देख सकते हैं।

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में पीजीटी इतिहास शिक्षक के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 4 नवंबर को
गुवा संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालीन संविदा शिक्षक पीजीटी (इतिहास) के चयन एवं पैनल निर्माण हेतु 4 नवंबर 2026 (बुधवार) को प्रत्यक्ष साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार विद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से होगा। विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए केवीएस संविदा-साथी पोर्टल (KVS Samvida-Sathi Portal) https://samvida-sathi.kvs.gov.in/ पर पंजीकरण कर आवेदन करना अनिवार्य है। केवल पोर्टल के माध्यम से प्राप्त वैध आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को पोर्टल से डाउनलोड किया हुआ पूर्ण रूप से भरा आवेदन-पत्र, सभी संबंधित दस्तावेजों की स्व-सत्यापित छायाप्रतियां तथा मूल प्रमाण-पत्र लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर विद्यालय पहुंचना होगा। पद की शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://meghahatuburu.kvs.ac.in/en/updates/ पर उपलब्ध विज्ञापन देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!