Uncategorized

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर किरीबुरू में जागरूकता अभियान, प्रभात फेरी और नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

किशोर-किशोरियों और महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और टेली-मानस के टोल फ्री नंबरों की दी गई जानकारी

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर किरीबुरू में जागरूकता अभियान, प्रभात फेरी और नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश
किशोर-किशोरियों और महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और टेली-मानस के टोल फ्री नंबरों की दी गई जानकारी
किरीबुरू, 10 अक्टूबर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर किरीबुरू क्लस्टर के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान यूएचएस अपग्रेड हाई स्कूल, किरीबुरू प्रॉस्पेक्टिंग के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने जागरूकता संबंधी नारे लगाकर मानसिक स्वास्थ्य के महत्व का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य विषय पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझने, अपनी परेशानियों को साझा करने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई।

महिला-पुरुष समानता और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा
अभियान के अंतर्गत समूह की महिलाओं के साथ बैठक आयोजित कर मानसिक स्वास्थ्य और महिला-पुरुष समानता के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में महिलाओं, किशोरियों, किशोरों और पुरुषों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाने तथा समाज में समानता की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर बातचीत करने और जरूरतमंद लोगों को सहयोग देने का संदेश दिया गया।
हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और टेली-मानस हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई। प्रतिभागियों को इन हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग के बारे में बताया गया तथा संबंधित नंबर अपने मोबाइल फोन में सेव करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे स्वयं या किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए सहायता प्राप्त कर सकें।

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, लोगों को समय पर मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करना तथा महिलाओं और किशोर-किशोरियों के लिए सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है और इस विषय पर खुलकर बात करना जरूरी है। आज का कार्यक्रम में पंचायत के प्रतिनिधि मुखिया श्रीमती पार्वती किड़ो और ग्लोरिया जी उपस्थित रही। ग्राम संगठन अध्यक्ष कुनि जेराई और JSLPS से पैरालीगल रीना दास,जेंडर सीआरपी हीरामनी बारला,कुलदीप कौर,पूनम सिद्धू ,JRP मंजुला बागे,एवं समूह की दिदिया एलिजाबेद, आशना बिरुआ,,एवं अन्य महिलाएं शामिल हुई ओर अपना सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!