Uncategorized

मारवाड़ी प्लस टू स्कूल बना सीएम एक्सीलेंस स्कूल

सत्र 2027-28 से सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम में शुरू होगी पढ़ाई, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा विद्यालय

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

मारवाड़ी प्लस टू स्कूल बना सीएम एक्सीलेंस स्कूल
सत्र 2027-28 से सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम में शुरू होगी पढ़ाई, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा विद्यालय
चाईबासा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय का चयन सीएम एक्सीलेंस स्कूल के रूप में किया गया है। राज्य स्तर पर चयनित 100 उत्कृष्ट विद्यालयों में शामिल इस विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से अंग्रेजी माध्यम में सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई शुरू की जाएगी। विद्यालय को आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को रांची स्थित जेईपीसी प्रेक्षागृह में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता प्राप्त करने की प्रक्रिया, विद्यालय में आवश्यक शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सोसन प्रभावती खेस ने भाग लिया। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि सीएम एक्सीलेंस स्कूल का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवारों के विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जिन्हें महंगे निजी विद्यालयों में सीबीएसई आधारित शिक्षा दिलाना अभिभावकों के लिए कठिन होता है। सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप विद्यालय परिसर में आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसमें विज्ञान एवं कंप्यूटर की आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास से संबंधित सुविधाएं शामिल हैं। विद्यालय के एक्सीलेंस स्कूल के रूप में विकसित होने से चक्रधरपुर अनुमंडल के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे। क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी अपने ही क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम और राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!