Uncategorized

मेघाहातुबुरू खदान में चक्का जाम समाप्त, प्रबंधन ने मानी गलती, दिवाली गिफ्ट देने का दिया आश्वासन

यूनियनों के संयुक्त आंदोलन से ढाई घंटे ठप रहा खदान का कामकाज, आगे से त्योहारों की छुट्टी यूनियनों के साथ बैठक कर होगी तय

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

मेघाहातुबुरु खदान में चक्का जाम समाप्त, प्रबंधन ने मानी गलती, दिवाली गिफ्ट देने का दिया आश्वासन
यूनियनों के संयुक्त आंदोलन से ढाई घंटे ठप रहा खदान का कामकाज, आगे से त्योहारों की छुट्टी यूनियनों के साथ बैठक कर होगी तय
गुवा संवाददाता। सेल की मेघाहातुबुरू लौह अयस्क खदान में दीपावली की छुट्टी को लेकर प्रबंधन और मजदूर यूनियनों के बीच उत्पन्न विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। शुक्रवार को सभी मजदूर यूनियनों ने संयुक्त रूप से खदान में चक्का जाम कर उत्पादन एवं माल ढुलाई का काम पूरी तरह ठप कर दिया। दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक चले इस आंदोलन के बाद प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई।

वार्ता में प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं होने का आश्वासन दिया। साथ ही मजदूरों को दीपावली गिफ्ट देने पर भी सहमति जताई। यूनियन प्रतिनिधियों के अनुसार, स्टैंडिंग ऑर्डर के तहत मजदूरों को होली, विजयादशमी, विश्वकर्मा पूजा और दीपावली के चार फेस्टिवल हॉलिडे मिलते हैं। इन त्योहारों में ड्यूटी करने पर कर्मचारियों को अतिरिक्त छुट्टी देने का प्रावधान है। इसी व्यवस्था के तहत प्रबंधन और यूनियन आपसी बैठक कर त्योहारों की छुट्टियों की तिथि एक-दो दिन आगे-पीछे तय करते हैं और फिर आधिकारिक सर्कुलर जारी किया जाता है। यूनियन नेताओं ने बताया कि प्रबंधन ने 4 नवंबर 2026 को सर्कुलर संख्या MIOM/HR/2026/2937 जारी कर 8 नवंबर को रविवार होने के कारण दीपावली की छुट्टी 9 नवंबर सोमवार को निर्धारित की थी। लेकिन इसके बाद 5 नवंबर को सर्कुलर संख्या MIOM/HR/2026/2947 जारी कर छुट्टी की तिथि बदलकर 11 नवंबर कर दी गई। प्रबंधन के इस अचानक फैसले से मजदूरों में नाराजगी फैल गई और सभी यूनियनों ने एकजुट होकर चक्का जाम का निर्णय लिया। आंदोलन के बाद हुई वार्ता में प्रबंधन ने भविष्य में त्योहारों की छुट्टियों का सर्कुलर जारी करने से पहले यूनियनों के साथ बैठक कर तिथि निर्धारित करने का भरोसा दिया। साथ ही दीपावली गिफ्ट देने का भी आश्वासन दिया। इस आंदोलन में मजदूर नेता आफताब आलम, अमित झा, गुंजन कुमार, दीपक राम, इलियास चाम्पिया, इंतखाब आलम, संतोष पंडा, जगन्नाथ चतर, धनुर्जय लागुरी, अनिल टोपनो, धनीराम लकड़ा, राज नारायण शर्मा और कुलदीप सिंह समेत खदान के बड़ी संख्या में मजदूर शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!