Uncategorized

नुईया गांव में जहरीले सांप ने महिला को डसा, सेल अस्पताल में चल रहा इलाज

समय पर इलाज मिलने से महिला की हालत खतरे से बाहर, डॉक्टरों ने दी राहत

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
नुईया गांव में जहरीले सांप ने महिला को डसा, सेल अस्पताल में चल रहा इलाज
समय पर इलाज मिलने से महिला की हालत खतरे से बाहर, डॉक्टरों ने दी राहत
गुवा संवाददाता। गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव में शुक्रवार देर शाम एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। घायल महिला की पहचान फुलमनी मुंडू के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल गुवा स्थित सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। इस संबंध में घायल महिला फुलमनी मुंडू ने बताया कि वह अपने घर से निकलकर पड़ोस के घर जा रही थी। इसी दौरान अनजाने में उसका पैर एक सांप पर पड़ गया। इससे सांप ने उसके पैर में डस लिया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया।स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला को डसने वाला सांप रसेल वाइपर बताया जा रहा है। इस सांप के शरीर पर सफेद और पीले रंग के गोलाकार चूड़ी जैसे निशान होते हैं। हालांकि, सांप की प्रजाति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल महिला का इलाज गुवा सेल अस्पताल में जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!