Uncategorized
बोकना में हब्बा-डब्बा का खेल जारी, ग्रामीणों की मेहनत की कमाई हो रही बर्बाद
बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधि पर कार्रवाई की मांग, घरेलू विवाद बढ़ने का आरोप

बोकना में हब्बा-डब्बा का खेल जारी, ग्रामीणों की मेहनत की कमाई हो रही बर्बाद
बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधि पर कार्रवाई की मांग, घरेलू विवाद बढ़ने का आरोप
बड़ाजामदा संवाददाता। बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के बोकना गांव में हब्बा-डब्बा का खेल जारी रहने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस अधीक्षक अमित रेणू के सख्त निर्देश के बावजूद क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों के बीच इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि हब्बा-डब्बा के खेल में आसपास के भोले-भाले ग्रामीण अपनी मेहनत की कमाई और जमा पूंजी लगाकर पैसे गंवा रहे हैं। शुरुआत में कम पैसे लगाकर अधिक राशि जीतने के लालच में लोग लगातार दांव लगाने लगते हैं। इससे कई परिवार आर्थिक परेशानी की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जुए में पैसे हारने के बाद घरों में विवाद और घरेलू क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कुछ मामलों में महिलाओं के साथ मारपीट और हिंसा की घटनाएं बढ़ने की बात भी कही जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसी गतिविधियों से सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है और असामाजिक घटनाओं को बढ़ावा मिलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से बोकना गांव में चल रहे हब्बा-डब्बा के खेल की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी मामले में हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को जुए के दुष्प्रभाव से बचाने की अपील की गई है।




