Uncategorized

दंडवत प्रणाम करते हुए 500 मीटर की दूरी तय कर नदी घाट पहुंचीं छठ व्रती

कल्याण नगर में छठ महापर्व पर महिला की कठिन आस्था और भक्ति ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

दंडवत प्रणाम करते हुए 500 मीटर की दूरी तय कर नदी घाट पहुंचीं छठ व्रती
कल्याण नगर में छठ महापर्व पर महिला की कठिन आस्था और भक्ति ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
गुवा संवाददाता। गुवा के कल्याण नगर में छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां एक महिला छठ व्रती ने अपनी अटूट आस्था और भक्ति का परिचय देते हुए दंडवत प्रणाम करते हुए करीब 500 मीटर की दूरी तय कर नदी घाट तक पहुंचीं।

इस दौरान उनके पीछे बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी चलते रहे और उनकी आस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया। नदी घाट पहुंचने के बाद छठ व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इसके बाद अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूजा के दौरान कल्याण नगर का पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। घाट पर महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों की काफी भीड़ उमड़ी। सभी श्रद्धालुओं ने छठी मैया से अपने परिवार, गांव और समाज की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

महिला छठ व्रती की कठिन साधना, अटूट विश्वास और भक्ति देखकर घाट पर मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पूरे कल्याण नगर में छठ महापर्व को लेकर उत्साह, उल्लास और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!