गुरुनानक देव जी का 557वां प्रकाशोत्सव गुवा गुरुद्वारा में धूमधाम से मना
कीर्तन, दरबार और कथा का हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया गुरु का अटूट लंगर
रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
गुरुनानक देव जी का 557वां प्रकाशोत्सव गुवा गुरुद्वारा में धूमधाम से मना
कीर्तन, दरबार और कथा का हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया गुरु का अटूट लंगर
गुवा संवाददाता। गुवा स्थित गुरुद्वारा में मंगलवार को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे गुरुद्वारा को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा के ग्रंथी दिलबाग सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन, दरबार एवं कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुवा सहित आसपास के क्षेत्रों के सिख समुदाय के लोगों के साथ-साथ अन्य धर्मों के श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, गुवा सेल के पदाधिकारी भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।

इस अवसर पर गुरुद्वारा में गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को एक साथ बैठाकर प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, ताकि उनके प्रेम, समानता, भाईचारे और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम में दिलबाग सिंह, कमलजीत सिंह, पुनीत सिंह, सुमित सिंह, मुकुंद बोसा, इकबाल सिंह, शीतल सिंह, इंद्रपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। वहीं, गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, आरके सिन्हा, डॉक्टर सरकार,डॉ. टीसी आनंद एवं आरके बंगा भी इस अवसर पर शामिल हुए।




