वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा स्थापना को लेकर आपातकालीन बैठक आयोजित, अब 2 दिसंबर को होगी बैठक
बेतरिया पीढ़ के सभी मौजा के ग्रामीणों की सहभागिता से बनेगी आगे की रणनीति

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा स्थापना को लेकर आपातकालीन बैठक आयोजित, अब 2 दिसंबर को होगी बैठक
बेतरिया पीढ़ के सभी मौजा के ग्रामीणों की सहभागिता से बनेगी आगे की रणनीति
जगन्नाथपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं वीर शहीद पोटो हो की स्मृति को चिरस्थायी बनाने तथा जगन्नाथपुर मुख्य चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की पहल को लेकर वीर शहीद पोटो हो तदर्थ समिति, जगन्नाथपुर की आपातकालीन बैठक गुरुवार को मॉर्डन पहिया दुकान परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य अभिषेक सिंकु ने की।
बैठक में प्रतिमा स्थापना से संबंधित आगे की रणनीति एवं आवश्यक प्रक्रियाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कुछ अपरिहार्य कारणों से पूर्व निर्धारित 29 नवंबर की बैठक को स्थगित करते हुए अब आगामी 2 दिसंबर 2026 को बैठक आयोजित की जाएगी। इस अगली बैठक में बंतरिया पीढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी मौजा के ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा स्थापना के इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण कार्य में सभी गांवों की सामूहिक भागीदारी हो सके। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि वीर शहीद पोटो हो का बलिदान झारखंड के इतिहास और आदिवासी अस्मिता का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करना केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, त्याग और ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस आपातकालीन बैठक में झारखंड आंदोलनकारी नवाज हुसैन, मंजीत कोड़ा, मनोज बोबोंगा, महावीर नायक, सुमंत ज्योति सिंकु, सुदर्शन लागुरी, जय किशन बोबोंगा, विकास केराई, विनीत लागुरी, आशा पुरती, नेहा हेम्ब्रम एवं सुनील हेस्सा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




