Uncategorized

बड़ाजामदा ओपी में पुलिसकर्मियों ने ली संविधान की शपथ

थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव के नेतृत्व में मनाया गया संविधान दिवस, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

बड़ाजामदा ओपी में पुलिसकर्मियों ने ली संविधान की शपथ
थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव के नेतृत्व में मनाया गया संविधान दिवस, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
गुवा संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को बड़ाजामदा ओपी परिसर में थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने ओपी में कार्यरत सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ-साथ भारत को समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और आपसी भाईचारे जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने की शपथ ली। इस अवसर पर थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है। संविधान में निहित नियमों और मूल्यों का पालन करना हम सभी का दायित्व है। पुलिसकर्मियों को निष्पक्षता, ईमानदारी और संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से आम जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!