Uncategorized

डीएवी गुवा में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित, 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग

खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के तहत विद्यार्थियों ने पोस्टर और स्लोगन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

डीएवी गुवा में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित, 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग
खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के तहत विद्यार्थियों ने पोस्टर और स्लोगन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गुवा संवाददाता। सेल गुवा के तत्वावधान में 33वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह 2026-27 के अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से ग्यारहवीं तक के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। साथ ही प्रभावशाली स्लोगनों के माध्यम से खनन में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा खनिज संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश दिया। विद्यार्थियों की कलाकृतियों में प्रकृति संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को प्रमुखता से दर्शाया गया।

इस अवसर पर शिक्षक इंचार्ज पीके आचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता का सफल आयोजन सीसीए इंचार्ज सह अंग्रेजी शिक्षिका आकांक्षा सिंह एवं कला शिक्षक बाल गोपाल सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। वहीं, सेल अधिकारी ऋषभ सिंह एवं सेल कर्मियों ने प्रतियोगिता के दौरान निगरानी और मार्गदर्शन कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!