Uncategorized

छठ पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसडीपीओ ने गुवा के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

शिव मंदिर, बाजार और न्यू कॉलोनी छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

छठ पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसडीपीओ ने गुवा के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
शिव मंदिर, बाजार और न्यू कॉलोनी छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
गुवा संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में बुधवार को किरीबुरू के एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो ने पुलिस अधिकारियों के साथ गुवा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर समीर तिर्की एवं गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने नदी किनारे स्थित छठ घाटों का जायजा लेते हुए सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान गुवा शिव मंदिर छठ घाट, गुवा बाजार छठ घाट तथा न्यू कॉलोनी छठ घाट का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने घाटों की स्थिति, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना है। इसके लिए घाटों पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। अधिकारियों ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने की दिशा में पहल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!