कार्तिक पूर्णिमा पर माँ समलेश्वरी मंदिरों में धार्मिक आयोजन की तैयारी, मगदा गोड़ समाज की बैठक आयोजित
हाथनाबेड़ा और ओडिशा के रामचंद्रपुर स्थित मंदिरों में 24 नवंबर को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
कार्तिक पूर्णिमा पर माँ समलेश्वरी मंदिरों में धार्मिक आयोजन की तैयारी, मगदा गोड़ समाज की बैठक आयोजित
हाथनाबेड़ा और ओडिशा के रामचंद्रपुर स्थित मंदिरों में 24 नवंबर को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा
गुवा संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर 2026 को हथनाबेड़ा स्थित माँ समलेश्वरी मंदिर एवं ओडिशा राज्य के रामचंद्रपुर में स्थापित माँ समलेश्वरी मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर कोटगढ़ पंचायत भवन में मगदा गोड़ समाज की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दोनों मंदिरों में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई तथा समाज के लोगों की सहभागिता और आयोजन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान कोर कमेटी के अध्यक्ष गणेश चंद्र गोप, युवा समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप, कोषाध्यक्ष ढोबलेश्वर गोप, उपाध्यक्ष सुजीत गोप, मीडिया प्रभारी विनीत कुमार गोप सहित चेतन गोप, विजेता गोप, खिरोबती गोप, सुनीता गोप, शशि गोप, सुभाष गोप एवं समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।




