Uncategorized

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रियंका महाली अव्वल

‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में समीक्षा राज द्वितीय और श्रीजा पोल तृतीय रहीं

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रियंका महाली अव्वल
‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में समीक्षा राज द्वितीय और श्रीजा पोल तृतीय रहीं
परमानंद गोप नोवामुंडी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) एवं केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को टाटा

डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखा गया था। विद्यालय के कला शिक्षक रंजन कुमार ने बताया कि शिक्षकों की देखरेख में पोस्टरों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के बाद तीन सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की प्रियंका महाली ने प्रथम, कक्षा आठवीं की समीक्षा राज ने द्वितीय तथा कक्षा 10वीं की श्रीजा पोल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने विजेता तीनों प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों एवं युवाओं में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और वैचारिक स्पष्टता विकसित करने का बेहतर माध्यम हैं। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी कल्पनाशक्ति, कला-कौशल और रंगों के संयोजन को कागज अथवा डिजिटल माध्यम पर अभिव्यक्त करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!