सेल के सौजन्य से 10 युवतियों को एएनएम नर्सिंग प्रशिक्षण का अवसर
सीजीएम सी.बी. कुमार ने चयनित युवतियों को दी शुभकामनाएं, कहा- नर्सिंग प्रशिक्षण से रोजगार के साथ समाजसेवा का भी मिलेगा अवसर
रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
सेल के सौजन्य से 10 युवतियों को एएनएम नर्सिंग प्रशिक्षण का अवसर
सीजीएम सी.बी. कुमार ने चयनित युवतियों को दी शुभकामनाएं, कहा- नर्सिंग प्रशिक्षण से रोजगार के साथ समाजसेवा का भी मिलेगा अवसर
गुवा संवाददाता। सेल गुवा की ओर से सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत क्षेत्र की 10 युवतियों को एएनएम नर्सिंग का दो वर्षीय प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 36;
सभी चयनित युवतियां राउरकेला में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। चयनित युवतियों में आठ युवतियां सेल गुवा के सीएसआर अंतर्गत आने वाले गांवों से हैं, जबकि दो युवतियां गुवा गांव की हैं। प्रशिक्षण के लिए चयनित युवतियों में सोनाली सांडिल, बेंजो बालमुचू, संगीता सांडिल, बलमा पूर्ति, गुरुवारी सिद्धू, पन्मई अंगरिया, शिवानी कुमारी दास, वर्षा सुनी, सुकन्या गोच्छाईत और माही कुमारी गुप्ता शामिल हैं।

module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 40;
इस अवसर पर सेल गुवा के सीजीएम सी.बी. कुमार ने सभी चयनित युवतियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि नर्सिंग प्रशिक्षण से युवतियों को बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही वे स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समाज की सेवा भी कर सकेंगी। उन्होंने युवतियों से प्रशिक्षण के दौरान पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया।

module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 39;
कार्यक्रम में सीजीएम सी.बी. कुमार,महाप्रबंधक सुमन कुमार, सीजीएम एचआर डी. सतपति,महा प्रबंधक एचआर प्रवीण कुमार सिंह,डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार समेत सेल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सेल प्रबंधन की इस पहल से चयनित युवतियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 37;
स्थानीय लोगों ने सेल के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।




