Uncategorized

बैंक ऑफ इंडिया के अंदर वरिष्ठ नागरिक से 50 हजार की पॉकेटमारी

मजदूरों की मजदूरी देने के लिए निकाली थी रकम, पासबुक अपडेट कराने के दौरान हुई घटना

रिपोर्ट: परमानंद गोप।
बैंक ऑफ इंडिया के अंदर वरिष्ठ नागरिक से 50 हजार की पॉकेटमारी
मजदूरों की मजदूरी देने के लिए निकाली थी रकम, पासबुक अपडेट कराने के दौरान हुई घटना
जैंतगढ़:- चंपुआ शहर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के अंदर एक वरिष्ठ नागरिक से 50 हजार रुपये की पॉकेटमारी का मामला सामने आया है। घटना के बाद बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।जानकारी के अनुसार, शशांग गांव निवासी धनेश्वर महाकुड़ अपने घर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को मजदूरी देने के लिए बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी की थी। राशि निकालने के बाद उन्होंने पैसे गिनकर अपनी पैंट की जेब में रख लिए और काउंटर के पास पासबुक अपडेट कराने लगे।पासबुक अपडेट कराने के बाद जब उन्होंने अपनी जेब की जांच की तो 50 हजार रुपये गायब मिले।
इसके बाद उन्होंने तत्काल बैंक प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। साथ ही चंपुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक आरोपी पॉकेटमार के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया था।दिनदहाड़े बैंक परिसर के अंदर इस तरह की घटना सामने आने के बाद ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!