गुवा के विभिन्न दुर्गा मंडपों में श्रद्धा के साथ हुई मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना
पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद, महिलाओं और बच्चों में दिखा उत्साह

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
गुवा के विभिन्न दुर्गा मंडपों में श्रद्धा के साथ हुई मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना
पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद, महिलाओं और बच्चों में दिखा उत्साह
गुवा संवाददाता। गुवा बाजार सहित विभिन्न दुर्गा मंडपों में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर गुवा बाजार दुकानदार समिति के तत्वावधान में पूजा आयोजित की गई।
इसके अलावा कल्याण नगर, विवेक नगर, कैलाश नगर, प्रीपेड कॉलोनी, रामनगर और हिरजी हाटिंग स्थित दुर्गा मंडपों में भी मां लक्ष्मी की पूजा की गई। वहीं, नुईया गांव स्थित रुंगटा कॉलोनी के दुर्गा मंडप में भी विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।

पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही नानक नगर और गौरख नगर में भी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। पूजा को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस दौरान महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गुवा बाजार दुकानदार समिति की ओर से आयोजित पूजा के दौरान दुर्गा साहू, राजा बिहारी, सोनू साव, पिंटू ठाकुर, जय किशन गुप्ता उर्फ जैकी गुप्ता, मनोज साहू, शरद बिहारी, अमित दास, सूरज गुप्ता, पियूष साव, गोलू अग्रवाल, चिंटू मल्लिक, बसंत प्रसाद, रवि मालुवा, विनय प्रसाद, गणेश ठाकुर, प्रेम अग्रवाल और सीताराम ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।




