Uncategorized

दीपावली पर गुवा पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत भवन का हुआ उद्घाटन

जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने विधि-विधान से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया उद्घाटन

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

दीपावली पर गुवा पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत भवन का हुआ उद्घाटन
जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने विधि-विधान से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया उद्घाटन
गुवा संवाददाता। दीपावली के पावन अवसर पर गुवा पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी ने पूरे विधि-विधान के साथ नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर दोनों पंचायत भवनों का उद्घाटन किया।

ज्ञात हो कि गुवा पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत भवनों का निर्माण वर्ष 2019 में ही कराया गया था, लेकिन किसी कारणवश इनका औपचारिक उद्घाटन नहीं हो पाया था। दीपावली के शुभ अवसर पर पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी एवं पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी की अध्यक्षता में दोनों पंचायत भवनों का उद्घाटन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने पंचायत भवनों के शुरू होने पर खुशी जाहिर की। दोनों पंचायत भवनों के उद्घाटन से स्थानीय ग्रामीणों को पंचायत से संबंधित कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम में रोजगार सेवक कीर्तिधर महतो, वार्ड सदस्य बेलमती केवर्त, अंजली चाम्पिया, शबनम कांडुलना, सुमित्रा पूर्ति, नीलिमा देवी, राहिल पूर्ति, मारग्रेट सिरका, सरिता सिद्धू, सुनीता समद, तपास दास, अल्बाट डहांगा सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!