Uncategorized

हाटगम्हरिया में ट्रेलर और कार की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत; दो गंभीर

कुदापी डाउन के पास हुआ भीषण हादसा, कार में सवार 8-9 माह का शिशु सुरक्षित बचा

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
हाटगम्हरिया में ट्रेलर और कार की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत; दो गंभीर
कुदापी डाउन के पास हुआ भीषण हादसा, कार में सवार 8-9 माह का शिशु सुरक्षित बचा
हाटगम्हरिया। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में कुदापी डाउन के समीप मंगलवार तड़के ट्रेलर और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार में सवार 8-9 माह का एक शिशु सुरक्षित बच गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार छत्तीसगढ़ की ओर से टाटानगर जा रहा था। इसी दौरान कुदापी डाउन के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में एक मासूम शिशु के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली। उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल, मृतकों और घायलों की पहचान की औपचारिक प्रक्रिया जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!