Uncategorized

बारात से लौट रही पिकअप पलटी, युवक की मौत, सात घायल

मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई के पास हादसा, वाहन में सवार थे करीब 16 लोग; एक गंभीर घायल रेफर

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
बारात से लौट रही पिकअप पलटी, युवक की मौत, सात घायल
मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई के पास हादसा, वाहन में सवार थे करीब 16 लोग; एक गंभीर घायल रेफर
गुवा संवाददाता। मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई के पास गुरुवार रात बारात से लौट रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ओडिशा के लाठीकाटा निवासी 22 वर्षीय संकीत कुजूर की मौत हो गई, जबकि उनके पिता रोबिन कुजूर समेत सात लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन में करीब 16 लोग सवार होकर बारात से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मेदासाई के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद संकीत कुजूर वाहन के नीचे दब गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें वाहन के नीचे से बाहर निकाला।इसके बाद सभी घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद संकीत कुजूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!