Uncategorized

मताधिकार की रक्षा के लिए दिल्ली के आंदोलन में शामिल हुए सोनाराम सिंकु

मतदाता सूची में पारदर्शिता और पात्र नागरिकों के मतदान अधिकार सुनिश्चित करने की कांग्रेस ने उठाई मांग

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
मताधिकार की रक्षा के लिए दिल्ली के आंदोलन में शामिल हुए सोनाराम सिंकु
मतदाता सूची में पारदर्शिता और पात्र नागरिकों के मतदान अधिकार सुनिश्चित करने की कांग्रेस ने उठाई मांग
जगन्नाथपुर: लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर दिल्ली में आयोजित आंदोलन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने भाग लिया। पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु भी आंदोलन में शामिल हुए। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और पात्र नागरिकों के मताधिकार पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर विरोध दर्ज कराया गया।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची की पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने की मांग की। पार्टी ने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक को मतदान के संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मतदाता सूची का निष्पक्ष और त्रुटिरहित होना आवश्यक है।

आंदोलन में सोनाराम सिंकु की भागीदारी के माध्यम से पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने भी लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की पारदर्शिता और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उठाया जाता रहेगा।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, मताधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!