Uncategorized

गुवा सेल खदान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर भ्रष्टाचार मुक्त समाज का दिया संदेश, सत्यनिष्ठा की ली शपथ

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
गुवा सेल खदान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारं
छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर भ्रष्टाचार मुक्त समाज का दिया संदेश, सत्यनिष्ठा की ली शपथ
गुवा संवाददाता। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की गुवा खदान में सोमवार को मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार की अगुवाई में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा।

इस अवसर पर गुवा डीएवी स्कूल और इसको मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। रैली दोनों स्कूलों से निकलकर विभिन्न नारों के साथ विवेक नगर, रेलवे मार्केट और रामनगर होते हुए गुवा बाजार पहुंची।
इसके बाद रैली वापस अपने-अपने विद्यालयों में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं और विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र और दैनिक जीवन में भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देने तथा ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी संस्थान और देश के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। पहले सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम मुख्य रूप से अधिकारियों तक सीमित रहते थे, लेकिन अब कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों, स्कूली बच्चों, घरेलू महिलाओं और आम नागरिकों को भी इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य और निर्माता हैं। उनमें बचपन से ही सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों की भावना विकसित करना जरूरी है, ताकि वे भविष्य में भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान सेल कर्मचारियों, अधिकारियों, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और श्रमिकों के परिवारों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों और ईमानदारी के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को भी याद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!