Uncategorized

केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में 27 अक्टूबर को अभिभावक-शिक्षक बैठक

SAMAGAM पोर्टल पर मोबाइल नंबर और ई-मेल सत्यापन के साथ पैरेंट कनेक्ट ऐप के उपयोग की दी जाएगी जानकारी

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में 27 अक्टूबर को अभिभावक-शिक्षक बैठक
SAMAGAM पोर्टल पर मोबाइल नंबर और ई-मेल सत्यापन के साथ पैरेंट कनेक्ट ऐप के उपयोग की दी जाएगी जानकारी
गुवा संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को अपराह्न एक बजे अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। बैठक का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों के साथ संवाद को मजबूत करना तथा विद्यालय से संबंधित डिजिटल सेवाओं के उपयोग के प्रति उन्हें जागरूक करना है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में SAMAGAM पोर्टल पर अभिभावकों के मोबाइल नंबर और ई-मेल पते का सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, आगामी ‘KVS संवाद–पैरेंट कनेक्ट ऐप’ के उपयोग के संबंध में अभिभावकों को आवश्यक जानकारी दी जाएगी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार ने सभी अभिभावकों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभिभावक निर्धारित समय-सीमा 6 नवंबर 2026 तक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने में विद्यालय को सहयोग दें। उन्होंने डिजिटल सत्यापन के दौरान प्राप्त ओटीपी (OTP) की गोपनीयता बनाए रखने और इसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की भी सलाह दी। विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद अधिक प्रभावी होगा। इससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की बेहतर निगरानी करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!