Uncategorized

कंप्यूटेशनल थिंकिंग से विकसित होती है तार्किक और रचनात्मक क्षमता : शशिकला

टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में कार्यशाला, 24 शिक्षकों ने लिया हिस्सा

कंप्यूटेशनल थिंकिंग से विकसित होती है तार्किक और रचनात्मक क्षमता : शशिकला

टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में कार्यशाला, 24 शिक्षकों ने लिया हिस्सा

परमानंद गोप नोवामुंडी। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी के प्रांगण में सोमवार को शिक्षकों और विद्यार्थियों के तकनीकी एवं विश्लेषणात्मक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘कंप्यूटेशनल थिंकिंग’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में विद्यालय की प्राचार्या शशिकला और अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप कुमार दास उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को समस्याओं को क्रमबद्ध तरीके से हल करने, तार्किक चिंतन विकसित करने तथा डिजिटल युग में कंप्यूटर आधारित सोच के महत्व की जानकारी दी गई। विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से कंप्यूटेशनल थिंकिंग के मूलभूत सिद्धांतों को समझाया गया।

प्राचार्या शशिकला ने कहा कि आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों में समस्याओं का विश्लेषण कर उनके समाधान खोजने की क्षमता विकसित करना भी आवश्यक है। कंप्यूटेशनल थिंकिंग बच्चों की तार्किक क्षमता के साथ-साथ रचनात्मकता को बढ़ावा देती है, जो उनके भविष्य में उपयोगी साबित होगी।

वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप कुमार दास ने कहा कि वर्तमान दौर सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीक का है। यदि शिक्षक और विद्यार्थी किसी जटिल समस्या को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर उसका समाधान तलाशने की कला सीख लें, तो कठिन समस्याओं को भी सरलता से हल किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में शांतिपाठ के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। इसमें विद्यालय के कुल 24 शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!