Uncategorized

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई से ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं, राशन-पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया मुद्दा

पेटेता पंचायत के राईका गांव पहुंचे पूर्व मंत्री, बिजली समेत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई से ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं, राशन-पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया मुद्दा
पेटेता पंचायत के राईका गांव पहुंचे पूर्व मंत्री, बिजली समेत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
गुवा संवाददाता। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई मंगलवार को नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत पेटेता पंचायत के राईका गांव पहुंचे। ग्रामीणों के आमंत्रण पर गांव पहुंचे पूर्व मंत्री से लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और राशन वितरण सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले राशन की अनियमितता से गरीब परिवारों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन महीने में एक बार राशन मिलता है और वह भी सभी लाभुकों को नहीं मिल पाता है, जबकि राशन कार्डधारियों की हर महीने पंचिंग की जाती है। इससे जरूरतमंद परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की जानकारी देते हुए कहा कि बीमार पड़ने पर उचित चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में परेशानी होती है। गांव में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था नहीं होने और बिजली से जुड़ी समस्याओं के कारण भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री से इन समस्याओं को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने की मांग की। उन्होंने गांव में नियमित राशन वितरण सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य एवं पेयजल सुविधाओं में सुधार करने और बिजली सहित अन्य बुनियादी समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पूर्व मंत्री के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में पहल की जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता राय भूमीज सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं रायभूमीज, मंगल सिंह हेमब्रम, महेंद्र प्रशाद गोप, पीताम्बर राउत, घनश्याम हेसा, घनश्याम पिंगुवा, दुनिया कुम्हार , विजय सिंह पिंगुवा, विनय दास, विक्रम गागराई, डमरुधर बारिक, सहित बड़ाराईका गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!