Uncategorized

दीपावली पर पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में सजी भगवान श्रीराम की भव्य झांकी

नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का रूप धारण कर अयोध्या आगमन का प्रसंग किया जीवंत

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

दीपावली पर पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में सजी भगवान श्रीराम की भव्य झांकी
नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का रूप धारण कर अयोध्या आगमन का प्रसंग किया जीवंत
गुवा संवाददाता। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, नोवामुंडी में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को दीपावली के पावन अवसर पर भव्य एवं आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी का मनमोहक स्वरूप धारण कर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटने और उनके स्वागत में दीप जलाकर दीपावली मनाने के पौराणिक प्रसंग को जीवंत कर दिया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

विद्यालय की ओर से इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों से परिचित कराना तथा उनमें अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान एवं जागरूकता विकसित करना था।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकाश पर्व दीपावली के आध्यात्मिक महत्व का संदेश भी दिया गया। अंत में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
तमसो मा ज्योतिर्गमय — अर्थात अंधकार से प्रकाश की ओर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!