Uncategorized

रामनगर दुर्गा पंडाल में मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

नवरात्रि के चौथे दिन विधि-विधान से हुई पूजा, मालपुवा सहित मीठे पकवानों का लगाया गया भोग

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

रामनगर दुर्गा पंडाल में मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
नवरात्रि के चौथे दिन विधि-विधान से हुई पूजा, मालपुवा सहित मीठे पकवानों का लगाया गया भोग
गुवा संवाददाता। गुवा के रामनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार को शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पंडाल पहुंचकर मां के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। नवरात्रि की पूजा करा रहे पुजारी मलय पाणिग्राही ने मां कुष्मांडा की महिमा बताते हुए कहा कि मां दुर्गा के इस स्वरूप की आराधना करने से भक्तों को सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कुष्मांडा की सच्चे मन से पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

उन्होंने बताया कि मां कुष्मांडा को लाल रंग प्रिय माना जाता है। इसलिए पूजा के दौरान उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा मां को मालपुवा सहित विभिन्न मीठे पकवानों का भोग लगाया जाता है।

भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ मां की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। पंडाल में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जा रही है। रामनगर दुर्गा पूजा पंडाल में धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!