Uncategorized

मेघाहातुबुरु टाउनशिप में बुधवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत रखरखाव कार्य को लेकर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी बिजली, एमआईओएम प्रबंधन ने जारी की सूचना

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

मेघाहातुबुरु टाउनशिप में बुधवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत रखरखाव कार्य को लेकर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी बिजली, एमआईओएम प्रबंधन ने जारी की सूचना                                        गुवा संवाददाता। सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के बोकारो स्टील लिमिटेड अंतर्गत मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान प्रबंधन की ओर से बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार, बुधवार 18 नवंबर 2026 को मेघाहातुबुरु टाउनशिप में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि एमआईओएम के ए-टाइप प्रथम चरण क्षेत्र में विद्युत रखरखाव का कार्य किया जाना है। इसी कारण निर्धारित समय के दौरान पूरे मेघाहातुबुरु टाउनशिप में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि, रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी समय बिजली आपूर्ति पुनः शुरू की जा सकती है। इस संबंध में 17 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक सूचना पर मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान के जीएम (इलेक्ट्रिकल) सुरेश लकरा के हस्ताक्षर हैं। प्रबंधन ने बिजली कटौती से होने वाली असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं टाउनशिप के सूचना बोर्डों पर भी इसकी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!