Uncategorized

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

अर्जुन मुंडा की पूजनीय माताजी के निधन पर बुधराम लागुरी ने जताया गहरा शोक

मां का साया उठना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा, इस दुःख की घड़ी में अर्जुन मुंडा एवं उनके परिवार के साथ हैं : बुधराम लागुरी

चाईबासा, 23 नवंबर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा की पूजनीय माताजी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बुधराम लागुरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।बुधराम लागुरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोपरि होता है। मां केवल परिवार का आधार नहीं, बल्कि ममता, त्याग, संस्कार और निःस्वार्थ प्रेम की प्रतिमूर्ति होती हैं। मां का बिछुड़ना संतान के जीवन में ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी पीड़ा शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस दुःखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं श्री अर्जुन मुंडा एवं उनके समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार के सभी सदस्यों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
उन्होंने दिवंगत माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके दिए संस्कार, आशीर्वाद और मधुर स्मृतियां सदैव परिवार के जीवन में प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!