Uncategorized

बिरसा मुंडा जयंती पर झारखंड मजदूर यूनियन ने बुजुर्गों के बीच बांटे गर्म कंबल

तितलीघाट गांव में 14 सदस्यों समेत विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को किया गया सम्मानित, शिक्षा और संगठन की एकजुटता पर दिया जोर

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

बिरसा मुंडा जयंती पर झारखंड मजदूर यूनियन ने बुजुर्गों के बीच बांटे गर्म कंबल
तितलीघाट गांव में 14 सदस्यों समेत विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को किया गया सम्मानित, शिक्षा और संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
गुवा संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार, 15 नवंबर 2026 को सारंडा के तितलीघाट गांव में झारखंड मजदूर यूनियन की ओर से सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच गर्म कंबलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा गांव के विकास कार्यों को गति देने में योगदान देने वाले 14 सदस्यों एवं विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दीनबंधु पात्रो ने सदस्यों को सम्मानित करते हुए कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और संगठन में एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सहयोग और एकता बनाए रखते हुए गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में गांव के ग्रामीण मुंडा मानचुडिया सिद्धू सहित यूनियन की कार्यकारिणी टीम के सदस्य मधु सिद्धू, सुखराम सिद्धू, दुलाल चाम्पिया, सोनाराम माझी, कैरा चाम्पिया, गुरा चाम्पिया, उलकी सिद्धू, पंचू चाम्पिया, टुपरा सिद्धू समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!