Uncategorized

गुवा में सेल श्रमिकों को दिया जा रहा प्राथमिक चिकित्सा का विशेष प्रशिक्षण

एलएंडडी सेंटर में 16 से 20 नवंबर तक आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में 20 सेल कर्मचारी महिला पुरुष ले रहे हैं भाग

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

गुवा में सेल श्रमिकों को दिया जा रहा प्राथमिक चिकित्सा का विशेष प्रशिक्षण
एलएंडडी सेंटर में 16 से 20 नवंबर तक आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में 20 सेल कर्मचारी महिला पुरुष ले रहे हैं भाग
गुवा संवाददाता। सेल की गुवा लौह अयस्क खदान के प्रशिक्षण एवं विकास केंद्र (एलएंडडी सेंटर) में सेल श्रमिकों को प्राथमिक चिकित्सा का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पांच दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

इसमें कुल 20 सेलकर्मी भाग ले रहे हैं। खान व्यावसायिक प्रशिक्षण नियम, 1966 की अनुसूची-XII के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए दक्ष बनाना है।

प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों को प्राथमिक चिकित्सा के मूल सिद्धांत, आपातकालीन स्थिति में घटनास्थल का प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा किट का उपयोग, घाव एवं रक्तस्राव पर नियंत्रण, फ्रैक्चर, मोच, जलने तथा अन्य शारीरिक चोटों में प्राथमिक उपचार की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा प्रतिभागियों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन), सांस लेने में परेशानी, दिल का दौरा, स्ट्रोक, बेहोशी, सांप के काटने, कीड़े के डंक, हीटस्ट्रोक एवं निर्जलीकरण जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तरीके भी सिखाए जा रहे हैं।

प्रशिक्षण के अंतिम चरण में व्यावहारिक अभ्यास एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थानांतरित करने और स्ट्रेचर के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर लिखित परीक्षा एवं व्यावहारिक मूल्यांकन आयोजित किया जाएगा। इसमें सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण गुवा सेल अस्पताल के ओएचएस विभाग के चिकित्सक डॉ. बिप्लब दास एवं एस. सरकार द्वारा दिया जा रहा है। इस अवसर पर सेल के डीजीएम (माइनिंग) मिलन नंदी सहित सेल कर्मियों में गौतम पाठक, शत्रुघ्न उपाध्याय, रमेश प्रधान, शेषनाथ कुमार, समीर अकबर, शिल्पा पॉल, सोहन तिर्की, आमियो कुमार साहू, गुरुचरण पान, दीपी करुवा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!