Uncategorized

डीएवी गुवा में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण पर दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला शुरू

54 शिक्षक-शिक्षिकाएं ले रहे प्रशिक्षण, मुख्य अतिथि सीजीएम चन्द्रभूषण कुमार ने कहा- शिक्षक राष्ट्र एवं समाज के भविष्य निर्माता

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

डीएवी गुवा में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण पर दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला शुरू
54 शिक्षक-शिक्षिकाएं ले रहे प्रशिक्षण, मुख्य अतिथि सीजीएम चन्द्रभूषण कुमार ने कहा- शिक्षक राष्ट्र एवं समाज के भविष्य निर्माता
गुवा संवाददाता। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गुवा में शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित दो दिवसीय शिक्षक संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। ‘विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में डीएवी गुवा, डीएवी नोवामुंडी एवं डीएवी चिड़िया के कुल 54 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं। कार्यशाला 30 एवं 31 अक्टूबर तक चलेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेल, गुवा के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) चन्द्रभूषण कुमार थे। समारोह का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों के स्वागतगान एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार ने मुख्य अतिथि चन्द्रभूषण कुमार को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

वहीं कार्यशाला के संसाधक प्रशांत तिवारी, प्राचार्य, मधुसूदन महतो हाई स्कूल, चक्रधरपुर तथा संसाधिका सुमित्रा कुमारी, टीजीटी, एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा का भी स्वागत किया गया। डीएवी चिड़िया के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि को भी सम्मानित किया गया।

स्वागत भाषण में प्राचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसी कार्यशालाएं शिक्षकों के ज्ञान एवं कौशल को विकसित करने के साथ विद्यालयों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक वातावरण बनाने में सहायक होती हैं।

मुख्य अतिथि चन्द्रभूषण कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे राष्ट्र एवं समाज के भविष्य के निर्माता होते हैं। एक आदर्श शिक्षक स्वयं भी निरंतर सीखता रहता है और अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाने में इस तरह की प्रशिक्षण कार्यशालाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने प्राचार्य प्रवीण कुमार के नेतृत्व एवं विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए आयोजन के लिए बधाई दी।कार्यशाला के पहले दिन संसाधक प्रशांत तिवारी एवं संसाधिका सुमित्रा कुमारी ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता, किशोरावस्था की समस्याओं तथा स्वस्थ जीवनशैली के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान समूह चर्चा, संवाद एवं व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के स्कूल ट्रेनिंग नोडल कोऑर्डिनेटर (एसटीएनसी) जयमंगल कुमार साव की सक्रिय भूमिका एवं सहयोग की भी सराहना की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित आवश्यक ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है, ताकि वे विद्यार्थियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार कर सकें। कार्यशाला का समापन शनिवार, 31 अक्टूबर को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!