काम दिलाने के बहाने ओडिशा ले गया युवक, गुवा का 45 वर्षीय व्यक्ति एक सप्ताह से लापता
कैलाश नगर निवासी शंकर उरद पर परिजनों ने लगाया ले जाने का आरोप, रुंगटा स्टील प्लांट पहुंचने के बाद से नहीं मिल रहा सुराग

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
काम दिलाने के बहाने ओडिशा ले गया युवक, गुवा का 45 वर्षीय व्यक्ति एक सप्ताह से लापता
कैलाश नगर निवासी शंकर उरद पर परिजनों ने लगाया ले जाने का आरोप, रुंगटा स्टील प्लांट पहुंचने के बाद से नहीं मिल रहा सुराग
गुवा संवाददाता। गुवा थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी 45 वर्षीय सीमोन केरकेट्टा काम की तलाश में ओडिशा गए थे, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटे हैं। उनके लापता होने से परिजन काफी चिंतित हैं।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश नगर निवासी 40 वर्षीय शंकर उरद 22 अक्टूबर 2026 को सीमोन केरकेट्टा को काम दिलाने का भरोसा देकर अपने साथ ओडिशा ले गया था। दोनों ओडिशा के मुतूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेनका नाला स्थित रुंगटा स्टील प्लांट पहुंचे थे। वहां पहुंचने के बाद सीमोन ने फोन पर अपने परिवार वालों से संपर्क कर प्लांट पहुंचने की जानकारी दी थी। परिजनों का कहना है कि रात में शंकर उरद उन्हें स्टील प्लांट दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद से सीमोन केरकेट्टा का कोई अता-पता नहीं है। परिवार वालों ने उनसे संपर्क करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ बता रहा है। शुक्रवार को घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद सीमोन का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चलने पर गुवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस से सीमोन केरकेट्टा की खोजबीन कर उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने की गुहार लगाई है।




