Uncategorized

करमपदा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बैठक, ग्रामीणों को किया जागरूक

डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों तथा अफवाहों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
करमपदा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बैठक, ग्रामीणों को किया जागरूक
गुवा संवाददाता। अपराध नियंत्रण और ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को किरीबुरू थाना पुलिस की ओर से करमपदा गांव में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम समिति की बैठक आयोजित की गई।
थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में हुई इस बैठक में भनगांव, नवागांव और करमपदा के ग्रामीणों, मुंडा, मानकी एवं अन्य ग्रामीण प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, अवैध अफीम की खेती, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों तथा अफवाहों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया।
साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक और फर्जी संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी गई। साथ ही किसी भी व्यक्ति के साथ बैंक खाते की गोपनीय जानकारी और ओटीपी साझा नहीं करने की अपील की गई।पुलिस ने ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती नहीं करने तथा किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि कानून का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वहीं, डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ एकजुट होकर जागरूकता फैलाने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अंधविश्वास के आधार पर किसी को प्रताड़ित करना गलत है और ऐसी घटनाओं की सूचना पुलिस को देनी चाहिए।बैठक के दौरान ग्रामीणों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी सूचना की सत्यता जांचने के बाद ही उस पर विश्वास करने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि बिना पुष्टि के गलत सूचनाएं फैलाने से गांव में तनाव और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।इस अवसर पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा गांव में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों से अपराधमुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!