Uncategorized

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस

संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे सहित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मजदूरों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस
गुवा संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा की 152वीं जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के यूनियन कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई गई। इस दौरान संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे सहित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मजदूरों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को आज पूरा देश धरती आबा के नाम से जानता है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज के अधिकार, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। इस मौके पर संघ के महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, राजेश यादव, चंद्रिका खंडाईत, किशोर सिंह, रितेश पाणिग्राही, शादाब खान, शकील अहमद सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!