Uncategorized

बड़ाजामदा-बड़बिल मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, कई घायल

नालदा स्थित संधू ढाबा के सामने दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

बड़ाजामदा-बड़बिल मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, कई घायल
गुवा संवाददाता। बड़ाजामदा से बड़बिल जाने वाले मार्ग पर नालदा स्थित संधू ढाबा के सामने दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रही थीं। इसी दौरान संधू ढाबा के सामने दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए बड़बिल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

फिलहाल मृतक युवक की पहचान तथा घायलों के नाम और उनकी स्थिति की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!