Uncategorized

ठेका श्रमिकों की मांगों पर सेल प्रबंधन की सकारात्मक पहल, मैनडेज 24 से बढ़ाकर 27 दिन किया

रामा पांडे की पहल पर पीएफ, एडब्ल्यूएफ और बोनस की राशि लौटाने का आश्वासन, एंबुलेंस व सुरक्षा गार्डों के इंश्योरेंस की प्रक्रिया भी तेज

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

ठेका श्रमिकों की मांगों पर सेल प्रबंधन की सकारात्मक पहल, मैनडेज 24 से बढ़ाकर 27 दिन किया
रामा पांडे की पहल पर पीएफ, एडब्ल्यूएफ और बोनस की राशि लौटाने का आश्वासन, एंबुलेंस व सुरक्षा गार्डों के इंश्योरेंस की प्रक्रिया भी तेज
गुवा संवाददाता। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे की पहल पर सेल (SAIL) की गुवा लौह अयस्क खदान प्रबंधन की ओर से ठेका श्रमिकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक पहल की गई है। प्रबंधन की ओर से लंबित मांगों पर कार्रवाई शुरू किए जाने से ठेका श्रमिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे श्रमिकों में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, अक्टूबर महीने में ठेका श्रमिकों का मैनडेज पहले 24 दिनों का बनाया गया था, जिसे बढ़ाकर अब 27 दिन कर दिया गया है। वहीं, मेडिकल विभाग में नई ठेला गाड़ी भी उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा ठेका श्रमिकों के नौ कर्मचारियों को काम से नहीं बैठाने की बात भी सामने आई है। संघ की ओर से बताया गया कि ठेका श्रमिकों के वेतन से काटी गई पीएफ, एडब्ल्यूएफ (AWF) और बोनस की राशि वापस करने का आश्वासन प्रबंधन ने दिया है। वहीं, सुरक्षा गार्डों का इंश्योरेंस शनिवार तक कराने की बात कही गई है। सुरक्षा गार्डों के लिए उनके नाप के अनुसार वर्दी की सिलाई भी कराई जा रही है। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित एंबुलेंस की मांग को लेकर प्रस्ताव आगे भेज दिया गया है। ड्राइवरों की री-एंगेजमेंट और बकाया वेतन भुगतान से संबंधित फाइल भी आगे बढ़ा दी गई है। वहीं, एडॉप्ट टीचर के लगभग 12 से 13 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रस्ताव संबंधित अधिकारी के समक्ष रखा गया है। इस पर जल्द निर्णय होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा सिविल विभाग के लंबे समय से लंबित कार्यों को दिसंबर के प्रथम सप्ताह से जोर-शोर से शुरू करने की बात कही गई है। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराना संघ की प्राथमिकता है।

प्रबंधन की ओर से शुरू की गई इन पहलों से श्रमिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मांगों के पूरी तरह लागू होने तक संघ का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!