बोलानी की टीम ने जीता इंद्रजीत दास मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब
रोमांचक फाइनल मुकाबले में केंधड़ा की टीम को दी शिकस्त, ऋषि बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
बोलानी की टीम ने जीता इंद्रजीत दास मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब
रोमांचक फाइनल मुकाबले में केंधड़ा की टीम को दी शिकस्त, ऋषि बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
गुवा संवाददाता। किशोर संघ स्पोर्ट्स क्लब, कल्याण नगर, गुवा की ओर से आयोजित एवं स्वर्गीय इंद्रजीत दास की धर्मपत्नी श्रीमती नंदिनी देवी एवं परिवार के आमंत्रण पर आयोजित एक दिवसीय इंद्रजीत दास मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।

इसमें बोलानी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केंधड़ा की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। गुवा के कल्याण नगर स्थित वॉलीबॉल कोर्ट में रात्रि में आयोजित इस टूर्नामेंट में झारखंड एवं ओडिशा की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में मेजबान गुवा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल से अतिथियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुवा ओर माइंस के महाप्रबंधक आरके सिन्हा, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) अनिल कुमार, सहायक महाप्रबंधक (माइनिंग) राकेश नंदकोलियर, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो एवं वरिष्ठ खिलाड़ी शेख हयूल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा फीता काटकर और वॉलीबॉल की सर्विस कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कलिका प्रसाद टीम एवं बोड़नेई टीम के बीच खेला गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। फाइनल में बोलानी और केंधड़ा की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें अंततः बोलानी की टीम विजयी रही। समापन समारोह में सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार प्रदान किया।

टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ अटैकर का पुरस्कार शोभयो को दिया गया, जबकि बोलानी टीम के ऋषि को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस अवसर पर स्वर्गीय इंद्रजीत दास की धर्मपत्नी नंदिनी देवी, बड़े पुत्र खगेश मोहन दास, बहू सविता कुमारी दास, छोटे पुत्र विजय कुमार दास, पोतियां हेमप्रभा दास एवं रिद्धि दास सहित आयोजन समिति के रामचंद्र दास, समीर हलधर, सिरिप हांसदा, शिव शंकर राय, पंचम जॉर्ज सोय, दिनेश नाग, सैनुद्दीन खान, गणेश मिश्रा, दिनेश झा, गोपीनाथ पान, शेख जावेद, अरुणेश बरुवा, प्रवीण नाग, मनीष वर्मा, मन्नू सिंह, अमन सिंह, पवन कुमार पंडा, विजय डुंगडुंग, मो. सोनू एवं मो. अनीश उपस्थित थे।प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका मोहम्मद जुबैर अंसारी, प्रीतम गोच्छाईत, दिनेश नाग एवं मिथुन करुवा ने निभाई, जबकि मंच संचालन नरेश दास एवं सिकंदर महतो ने किया। आयोजन को सफल बनाने में किशोर संघ स्पोर्ट्स क्लब के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों के साथ गुवा के खेल प्रेमियों का सराहनीय योगदान रहा।



