Uncategorized

अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना, दस हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खिचड़ी का प्रसाद

सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार की अध्यक्षता में योग मंदिर परिसर में हुआ धार्मिक आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना, दस हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खिचड़ी का प्रसाद
सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार की अध्यक्षता में योग मंदिर परिसर में हुआ धार्मिक आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गुवा संवाददाता। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि अक्षय नवमी के अवसर पर बुधवार को गुवा स्थित योग मंदिर परिसर में आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा कार्यक्रम सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार की अध्यक्षता में पुजारी नागेंद्र पाठक के नेतृत्व में सुबह 10 बजे संपन्न हुआ।

इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आंवले के वृक्ष की पूजा कर सुख-समृद्धि और अक्षय सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गुवा क्षेत्र के करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।

पुजारी नागेंद्र पाठक ने सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर उनके सुख, समृद्धि एवं अक्षय सौभाग्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने अक्षय नवमी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी को अक्षय नवमी कहा जाता है। इस दिन पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्य करने से अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा करने के महत्व को भी बताया। महाप्रबंधक आरके सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करना बेहद जरूरी है। अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करना चाहिए।

पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी हमारा जीवन और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुखमय एवं समृद्ध होगा। वहीं, सेल महाप्रबंधक आरके बंगा ने पर्यावरण की शुद्धता के साथ-साथ ईश्वर से मानव कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार, डॉ. अशोक कुमार अमन, नीलम बंगा, गीता आनंद, मनमोहन चौबे, मयूर चौबे, राकेश झा, बेबी पाठक, संदीप गुप्ता, अरुण कुमार वर्मा, पंकज कुमार गुप्ता, पिंकी गुप्ता सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!