Uncategorized
डांस नाइट-3 प्रतियोगिता में जमशेदपुर के मुसाफिर बने विजेता
कारोकुंज-1 में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों और कलाकारों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
डांस नाइट-3 प्रतियोगिता में जमशेदपुर के मुसाफिर बने विजेता
कारोकुंज-1 में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों और कलाकारों को किया गया सम्मानित
गुवा संवाददाता। दुर्गा पूजा के अवसर पर कारोकुंज-1 में आयोजित डांस नाइट-3 प्रतियोगिता में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

डांस नाइट-3 प्रतियोगिता में जमशेदपुर के मुसाफिर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, जमशेदपुर के मोनू स्वासी दूसरे स्थान पर रहे। ओडिशा के जोड़ा के एक्स-2 ब्रदर्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा सूरज गोप चौथे और चिंग पांचवें स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।


दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कला और संस्कृति को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना था।

कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष कुंभकरण सामड और सचिव मित्रों दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विजेताओं एवं कलाकारों को सम्मानित किए जाने से उनमें खुशी देखी गई। इस आयोजन ने दुर्गा पूजा के उत्साह को और बढ़ाने के साथ क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया।




