Uncategorized

महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रतियोगिताओं की धूम, नन्हे-मुन्नों से युवाओं तक दिखी प्रतिभा

रंग भरो, हनुमान चालीसा, स्पेलिंग बी, ट्रेजर हंट और कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रतियोगिताओं की धूम, नन्हे-मुन्नों से युवाओं तक दिखी प्रतिभा

रंग भरो, हनुमान चालीसा, स्पेलिंग बी, ट्रेजर हंट और कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
चाईबासा। मारवाड़ी समाज के कुलपिता महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर चाईबासा में आयोजित समारोह के तीसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा एवं जागृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों से लेकर युवाओं और समाज के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं की शुरुआत एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्नों के लिए आयोजित ‘रंग भरो’ और ‘कलर जंपिंग’ प्रतियोगिता से हुई। बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ मस्ती भी की।

कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों के बीच धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘हनुमान चालीसा पाठ’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं कक्षा 5 एवं 6 के विद्यार्थियों के लिए ‘स्पेलिंग बी’ प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चों ने अपनी बौद्धिक क्षमता एवं अंग्रेजी शब्द ज्ञान का प्रदर्शन किया। कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘ट्रेजर हंट’ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इसमें प्रतिभागियों ने त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और समस्या समाधान कौशल का प्रदर्शन किया। इसके अलावा महिला, पुरुष एवं बच्चों के लिए कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में जागृति शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल, चाईबासा शाखा अध्यक्ष अविनाश खिरवाल, सचिव प्रियम चिरानिया तथा कार्यक्रम संयोजक गोविंद मोहता, रूपेश खिरवाल, रीना भूत, सुषमा खिरवाल, रूपम खिरवाल, सारिका बुढ़िया, स्वीटी शर्मा, दीपा दोदराजका और कन्हैया गर्ग सहित मंच के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!